24 घण्टे ऑनलाइन

मिनटों में तैयार होगी नारियल की बर्फी, जानें बनाने का आसान तरीका

कुछ लोगो घर में कुछ न कुछ मीठा बना कर रख लेते है। इसे घर आने वाले गेस्ट और खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रविंग के लिए बना कर रखा जाता है। नारियल की बर्फी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। बहुत कम समय में बहुत ही आसानी से…

24GhanteOnline
December 22, 2025
2 min read

कुछ लोगो घर में कुछ न कुछ मीठा बना कर रख लेते है। इसे घर आने वाले गेस्ट और खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रविंग के लिए बना कर रखा जाता है। नारियल की बर्फी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। बहुत कम समय में बहुत ही आसानी से इसे बनाया जा सकता है। तो चलिए फिर जानते हैं घर में नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने का तरीका।

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने के लिए सामग्री


होम मेड नारियल बर्फी
आधा नारियल
केसर 4-5 धागे
1 कटोरी चीनी
आधी कटोरी मलाई
आधी कटोरी दूध
2 चम्मच घी
ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने का तरीका


घर में नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के ब्राउन हिस्से को पिलर से छील लें। इसके बाद छिले हुए नारियल के टुकड़े को मिक्सी में डालकर इसको पीस लें। इसके बाद पैन को गर्म करके उसमें 2 टेबल स्पून घी डालकर गर्म करेंगे।

घी गर्म होने के बाद बारीक किया हुआ नारियल डाल दें। फिर इसे लो फ्मेम पर भूनना है। भूनने के बाद इसमे स्वादानुसार चीनी के साथ मलाई डालकर अच्छे से मिला ले अब इसमें केसर वाला दूध डाल दें। इसके बाद मीडियम फ्मेल पर दूध के सूखने तक इसे पकाना है।

जब दूध अच्छे से पाक जाए तो मिश्रण को प्लेट में निकालकर इसे ठंडा कर लें। प्लेट में निकलने से पहले एल्युमिनियम फॉयल रखें और ऊपर से थोड़ा घी लगा दें।

मिश्रण को चारों तरफ बराबर से फैला कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल दें ठंडा होने के बाद इसे चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें। अब आपकी होम मेड नारियल बर्फी (Coconut Barfi) बन के तैयार हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।