24 घण्टे ऑनलाइन

पोरबंदर कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crashes) हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। घायलों को इलाज के लिए सिविल…

24GhanteOnline
January 5, 2025
1 min read

अहमदाबाद। गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crashes) हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

इसके दो महीने पहले तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crashes) हो गया था। हादसे के बाद तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, वह ALH-ध्रुव हेलीकॉप्टर है।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी हुई, जिसके बाद वो क्रैश (Helicopter Crashes) हो गया। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन न्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

फिर कांपी हरियाणा की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता


इस हादसे पर अब तक कोस्टगार्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…