24 घण्टे ऑनलाइन

सेवा का भाव अच्छा है अगर.... सीओ ऋषिका सिंह के वायरल वीडियो पर बोले अखिलेश यादव

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सेवा भावना की कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार मुजफ्फरनगर की सीओ फुगाना ऋषिका सिंह (CO Rishika Singh) का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में सीओ ऋषिका…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सेवा भावना की कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार मुजफ्फरनगर की सीओ फुगाना ऋषिका सिंह (CO Rishika Singh) का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में सीओ ऋषिका सिंह थके हुए कांवड़ियों के पैर दबाकर उनकी सेवा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है।" सियासतदारों को उनकी यह टिप्पणी तंज लग रही है, हालांकि सपा मुखिया ने तंज और सराहना के बीच संतुलन रखने का पूरा प्रयास किया है, इस बात की भी चर्चा हो रही है।


सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है। pic.twitter.com/SarHjnRZ8w


— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2025

सीओ ऋषिका सिंह (CO Rishika Singh) को हाल ही में मुजफ्फरनगर जनपद फुगाना सर्किल का कार्यभार मिला है। वह अपनी डयूटी के साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई हैं। वीडियो में वह कांवड़ शिविर में महिला कांवड़ियों और बच्चों के पैरों की मालिश करती नजर आती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की मानवीय पहल बता रहे हैं, जबकि कुछ इस पर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सीओ ऋषिका सिंह इस वीडियो के चलते कांवड़ यात्रा में चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद ही नहीं पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिलाओंं में सीओ ऋषिका सिंह (CO Rishika Singh) खूब चर्चित हो रही हैं। महिलाएं उनकी कार्यकुशलता की कायल हो रही हैं। कांवड़ डयूटी मिलने पर जहां कई बार पुरुष पुलिसकर्मी भी परेशान हो जाते हैं, ऋषिका सिंह को पूरी तन्मयता और सेवा भाव से जुटे देख अन्य पुलिसकर्मी भी आगे आ रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें