24 घण्टे ऑनलाइन

एक चार्ज में 100 घंटे चलेगा म्यूजिक, लॉन्च हुए ये जबरदस्त हेडफोन्स

नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने मंगलवार को भारत में अपने नए हेडफोन CMF Headphone Pro को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है, लेकिन 20 जनवरी से यह खास लॉन्च ऑफर के तहत 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इन हेडफोन्स में…

24GhanteOnline
January 13, 2026
3 min read
एक चार्ज में 100 घंटे चलेगा म्यूजिक, लॉन्च हुए ये जबरदस्त हेडफोन्स

नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने मंगलवार को भारत में अपने नए हेडफोन CMF Headphone Pro को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है, लेकिन 20 जनवरी से यह खास लॉन्च ऑफर के तहत 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इन हेडफोन्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन दिया गया है, जो आसपास के शोर को 40dB तक कम कर सकता है और इसमें अलग-अलग लेवल चुनने का विकल्प भी मिलेगा. यह हेडफोन Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए मिलेगा.

CMF Headphone Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

CMF Headphone Pro की भारत में कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. हालांकि कंपनी इसे 20 जनवरी से सीमित समय के लिए 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रही है. यह हेडफोन Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे Dark Grey, Light Green और Light Grey रंगों में खरीद सकेंगे.

CMF Headphone Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

हेडफोन में ANC यानी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है. CMF का कहना है कि Headphone Pro उसका पहला ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है जो ANC के साथ आता है. इसमें 40mm के निकेल-प्लेटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं. यह हाइब्रिड एडैप्टिव ANC सपोर्ट करता है, जो आसपास के शोर को 40dB तक कम कर सकता है. बेहतर साउंड के लिए इसमें Cinema और Concert जैसे Spatial Audio मोड भी मिलते हैं. यह LDAC और Hi-Res Audio को भी सपोर्ट करता है.

डिजाइन और कंट्रोल सिस्टम

CMF Headphone Pro में ट्रांसपेरेंट और मॉड्यूलर डिजाइन दिया गया है. इसमें टच कंट्रोल की जगह फिजिकल बटन दिए गए हैं. इसके ईयर कुशन को भी बदला जा सकता है. हेडफोन्स में वॉल्यूम और प्लेबैक कंट्रोल के लिए रोलर डायल दिया गया है. इसके साथ एक एनर्जी स्लाइडर है, जिससे बेस और ट्रेबल को एडजस्ट किया जा सकता है. एक कस्टमाइजेबल बटन भी दिया गया है. ये सभी कंट्रोल और साउंड प्रोफाइल Nothing X ऐप के जरिए सेट किए जा सकते हैं. इसमें पर्सनल साउंड फीचर भी है, जो आपकी सुनने की क्षमता के अनुसार ऑडियो को ट्यून करता है.

बैटरी और चार्जिंग

CMF Headphone Pro बिना ANC के 100 घंटे तक और ANC ऑन रहने पर करीब 50 घंटे तक चल सकता है. यह USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी के मुताबिक सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से बिना ANC के 8 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है. फुल चार्ज होने में दो घंटे से भी कम समय लगता है. खास बात यह है कि इसे मोबाइल फोन से Type-C केबल के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…