24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन करेंगे। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इन योजनाओं…

24GhanteOnline
September 23, 2026
1 min read
सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन करेंगे। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इन योजनाओं के तहत भूखण्डों के पंजीकरण का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री 2166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला आवासीय अपार्टमेंट का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम दोना में होगा।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद बृजलाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, सदस्य विधान परिषद डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह, सदस्य विधान परिषद सन्तोष सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक जया देवी, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक अमरेश कुमार समेत अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे।

Tags:up news

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें