24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार (13 सितंबर) को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर आरएमएल संस्थान को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़ी…

24GhanteOnline
September 12, 2026
1 min read
सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार (13 सितंबर) को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर आरएमएल संस्थान को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। सीएम यहां ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट (अंग प्रत्यारोपण इकाई) का लोकार्पण करेंगे। यह यूनिट अधिक मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समारोह में मुख्यमंत्री 194 टेक्निकल संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे। इससे संस्थान की मानव संसाधन क्षमता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे पहले इसी वर्ष संस्थान में 650 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी, जबकि पिछले वर्ष 150 नए फैकल्टी सदस्यों को संस्थान से जोड़ा गया था।

इससे पहले मुख्यमंत्री ऊंचाहार में भव्य श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। यहां प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिवकथा का वाचन करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय हैं।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें