24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति और उनके परिवार का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

आगरा। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा पहुंचे। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उत्तर…

24GhanteOnline
April 23, 2025
2 min read

आगरा। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा पहुंचे। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वयं आगरा एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

अमेरिकी उपराष्ट्र्पति जेडी वेंस अपने राजकीय स्पेशल विमान से सुबह 9.15 बजे आगरा के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पुष्पगुच्छ देकर उनका और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सीएम योगी के भव्य स्वागत से अमेरिकी उपराष्ट्रपति गदगद नजर आए।

सीएम योगी (CM Yogi) का धन्यवाद कर अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस एयरपोर्ट से सीधे ताजमहल देखने के लिए रवाना हो गए। सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने उनका हाथ हिलाकर स्वागत किया।

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं


अमेरिकी उपराष्ट्र्पति जेडी वेंस के आगरा दौरे को लेकर एयरपोर्ट से ताजमहल तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया। सड़क किनारे अमेरिका और भारत के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए । अमेरिकी उपराष्ट्र्पति के स्वागत में सुंदर रंगोली, सेंड आर्ट और चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई।

स्वागत में पूरे रूट पर बड़े- बड़े होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक करीब 12 किमी. सड़क पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तीन दिन से आगरा में डेरा डाले रखा हुआ है जिस रूट से उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरा, वहां जीरो ट्रैफिक जोन रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।