24 घण्टे ऑनलाइन

जयप्रकाश नारायण ने भारत-भारतीयता और जीवन मूल्यों के लिए आगे बढ़ाया था अपना जीवनः सीएम योगी

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के तानाशाही के कारण जब एक बार लगा था कि भारत का लोकतंत्र दम तोड़ देगा, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने उसे पुनर्जीवित करके नया जीवन दिया। राष्ट्रपिता…

24GhanteOnline
July 24, 2025
3 min read

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के तानाशाही के कारण जब एक बार लगा था कि भारत का लोकतंत्र दम तोड़ देगा, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने उसे पुनर्जीवित करके नया जीवन दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी जयप्रकाश नारायण ने अपना जीवन भारत-भारतीयता और जीवन मूल्यों के लिए आगे बढ़ाया था, जिस पर भारत की मजबूत नींव टिकी हुई है। उन्होंने देश के साथ ही अपना जीवन दूसरे लोगों के लिए जिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को असुरन चौराहे के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किया।

जयप्रकाश जी के नाम पर सत्ता हासिल करने वालीं सरकारें वो नहीं कर पाईं, जो हमने किया


सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यूपी व बिहार की सीमा पर सिताब दियारा गांव है। यह गांव मां गंगा व सरयू का संगम स्थल है। लोकनायक का जन्म यहीं हुआ था। अंतिम समय तक उनका अपने गांव से जुड़ाव रहा। उन्होंने 1977 में अपने गांव में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मांग की थी और कहा था कि स्वास्थ्य केंद्र का नाम उनकी धर्मपत्नी प्रभावती जी के नाम पर रख दिया जाए, लेकिन जयप्रकाश जी के नाम पर सत्ता हासिल करने वालीं पिछली सरकारें यह नहीं कर पाईं। हमारा सौभाग्य है कि जयप्रकाश जी के गांव के स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड का स्वास्थ्य केंद्र बनाने के साथ ही उसका नामकरण किया।

सीएम (CM Yogi) ने बेहतरीन सुंदरीकरण के लिए दी बधाई


जिला प्रशासन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण व नगर निगम को धन्यवाद देते हुए सीएम योगी ने कहा कि जयप्रकाश जी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए चौराहे के चौड़ीकरण के दौरान मूर्ति पुनर्स्थापित कर इसका बेहतरीन सुंदरीकरण किया है। यह अन्य केंद्रों के लिए नई प्रेरणा है।

सीएम (CM Yogi) ने डॉ. अशोक कुमार को भी किया याद


सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब यहां लोकनायक की प्रतिमा स्थापित की गई थी तो गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य व प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ने उस समय इसमें अग्रिम भूमिका का निर्वहन किया था। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी धर्मपत्नी व पारिवारिक सदस्य इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। सीएम योगी ने डॉ. अशोक कुमार को भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने जयप्रकाश जी की प्रतिमा को यहां स्थापित करने के अभियान की एक दशक पूर्व अगुवाई की थी।

इस दौरान सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान, चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें