24 घण्टे ऑनलाइन

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मृत कानपुर के शुभम द्विवेदी (Shubham Trivedi) को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस दुखद घटना पर…

24GhanteOnline
April 23, 2025
2 min read

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मृत कानपुर के शुभम द्विवेदी (Shubham Trivedi) को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जनपद कानपुर के शुभम द्विवेदी जी का निधन अत्यंत दुखद है।" उन्होंने शुभम के पिता संजय द्विवेदी से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह जनपद कानपुर पहुंचाया जाए। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार शुभम के परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

अब हद हो गई …, पहलगाम हमले के बाद फूटा क्रिकेटरों का गुस्सा


बता दें कि पहलगाम हिंसा में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर शोक का माहौल है। अभी 2 महीने पहले ही 12 फरवरी को उनकी शादी हुई थी। मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने शुभम को उनकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी। शुभम के पिता संजय द्विवेदी सीमेंट के कारोबारी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।