24 घण्टे ऑनलाइन

गोरखपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, CM योगी बोले- तिरंगा बलिदान की पहचान

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। हजारों युवाओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’…

24GhanteOnline
August 10, 2026
2 min read
गोरखपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, CM योगी बोले- तिरंगा बलिदान की पहचान

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। हजारों युवाओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।

‘तिरंगा सिर्फ ध्वज नहीं’

रानी लक्ष्मीबाई पार्क में यात्रा को रवाना करने से पहले सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान है। यह स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश की विरासत के प्रति सम्मान हर नागरिक के मन में होना चाहिए। उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।

काकोरी से चौरीचौरा तक बलिदान याद

मुख्यमंत्री ने मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और बंधू सिंह समेत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि काकोरी और चौरीचौरा जैसी घटनाएं आजादी के संघर्ष की महत्वपूर्ण कड़ियां हैं।

योगी ने कहा कि क्रांतिकारियों ने जाति-पाति से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है।

तिरंगा यात्रा रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू होकर टाउनहॉल, गोलघर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची। यहां माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।