24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी ने रायबरेली में स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को रायबरेली के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भाव समर्पण…

24GhanteOnline
August 24, 2026
2 min read
सीएम योगी ने रायबरेली में स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को रायबरेली के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा और त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अवध केसरी स्मारिका का विमोचन किया।

डाक विभाग की ओर से तैयार किए गए विशेष आवरण का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का बटन दबाकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राना बेनी माधव बख्श सिंह की जीवन यात्रा और उनके शौर्य एवं पराक्रम पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया -

श्रीमती सुमन यादव (लालगंज), - नायक विनोद कुमार 2007 में शहीद हुए।

श्रीमती ललिता देवी (डलमऊ) (पत्नी) - नायक राजेंद्र यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए।

श्रीमती कृष्णावती (ऊंचाहार) (पत्नी) - नायक सुरेंद्र यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए।

श्रीमती ज्ञानवती देवी (सदर), - हवलदार रणधीर सिंह 1990 में फिरोजपुर, पंजाब में शहीद हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री राकेश सचान, मंत्री मनोज पांडेय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह, विधायक अदिति सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें