24 घण्टे ऑनलाइन

'विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' थीम पर होगा यूपी दिवस

लखनऊ: योगी सरकार के नेतृत्व में इस वर्ष भी 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में लखनऊ व नोएडा समेत सूबे के सभी जनपदों में विविध कार्यक्रम होंगे। इस बार यूपी दिवस (UP Diwas) का थीम…

24GhanteOnline
January 12, 2025
3 min read

लखनऊ: योगी सरकार के नेतृत्व में इस वर्ष भी 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में लखनऊ व नोएडा समेत सूबे के सभी जनपदों में विविध कार्यक्रम होंगे। इस बार यूपी दिवस (UP Diwas)  का थीम 'विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' रखा गया है। इस थीम पर ही प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं व रोड शो समेत अनेक आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी दिवस (UP Diwas)  के आयोजन को भव्यतम बनाने का निर्देश दिया है। सीएम ने इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया है।

24 जनवरी 1950 को हुई थी स्थापना, योगी सरकार 2018 से निरंतर करा रही यूपी दिवस (UP Diwas)


उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी।। इस दिन प्रदेश का नाम संयुक्त प्रांत से बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। योगी सरकार 2018 से अनवरत 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन कर रही है। इस बार भी सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जनसहभागिता से यूपी दिवस (UP Diwas) मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ व नोएडा में होंगे, लेकिन यूपी के सभी 75 जनपदों में यूपी दिवस का आयोजन किया जाएगा।

'विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' होगा थीम


मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि यूपी दिवस से जुड़े कार्यक्रम 'विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, रोड शो समेत सभी आयोजन हो। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा कल्याण की तरफ से होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उत्तर प्रदेश दिवस पर सम्मानित किया जाए।

योगी सरकार के निर्देशन में अनेक विभाग कराएंगे विविध आयोजन


योगी सरकार के निर्देशन में यूपी दिवस (UP Diwas)  पर अनेक विभाग विविध आयोजन कराएंगे। यूपी दिवस पर एमएसएमई विभाग द्वारा ओडीओपी के अंतर्गत प्रदेश के शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन होगी।

वहीं उद्योग व अवस्थापना विभाग द्वारा स्टार्ट्अप व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर आधारित प्रदर्शनी, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर आधारित प्रदर्शनी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रगतिमान उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी, गृह विभाग द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी, संसदीय कार्य विभाग द्वारा संविधान गैलरी व संविधान का अमृतकाल, नगर विकास विभाग द्वारा कुम्भ पर आधारित प्रदर्शनी, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी, काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश दिवस में सम्मानित भी किया जाएगा।

23, 25 व 26 जनवरी को भी होंगे भव्य आयोजन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी दिवस (UP Diwas) को शानदार ढंग से मनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता दिवस व 26 फरवरी को गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभाग आयोजन से जुड़ी तैयारी कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें