24 घण्टे ऑनलाइन

सामाजिक कार्यों से जुड़ें युवा… CM योगी ने पीयूष सिंह चौहान को किया सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित एस. आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosabale) ने सम्मानित किया है । उन्हें यह सम्मान…

24GhanteOnline
April 29, 2025
2 min read

लखनऊ। लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित एस. आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosabale) ने सम्मानित किया है । उन्हें यह सम्मान भारत-नेपाल सीमा के वनवासी क्षेत्रों में हर साल आयोजित होने वाली गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के पांचवें संस्करण की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान मिला है ।

दत्तात्रेय होसबोले मार्च 2021 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव और एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं । इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन (अवध प्रांत) और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था । हर वर्ष भारत-नेपाल सीमा के जंगल और जनजातीय क्षेत्रों में एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा अभियान संचालित किया जाता है ।

पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट बैन


इस अवसर पर पीयूष सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास का आभार प्रकट किया। इसी के साथ उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया ।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण अभियान में अपनी भूमिका को गौरवपूर्ण बताते हुए युवाओं से भी ऐसे प्रयासों से जुड़ने की अपील की । उन्होंने कहा कि आज की तारीख में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में समाज सेवा से जुड़ना चाहिए ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें