24 घण्टे ऑनलाइन

CM योगी ने मां के साथ का वीडियो शेयर कर दी बधाई मातृ दिवस, लिखा-या देवी सर्वभूतेषु…

लखनऊ। मदर्स डे (Mother’s Day) के मौके पर आज देश और दुनिया भर में बेटे-बेटियां अपनी मां को प्यार भरे संदेश दे रहे हैं। इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी सभी को मातृ दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही…

24GhanteOnline
May 11, 2025
2 min read

लखनऊ। मदर्स डे (Mother’s Day) के मौके पर आज देश और दुनिया भर में बेटे-बेटियां अपनी मां को प्यार भरे संदेश दे रहे हैं। इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी सभी को मातृ दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी माताजी के साथ खुद की तस्वीरों का एक वीडियो भी पोस्ट किया। वीडियो के जरिए उन्होंने मातृ दिवस (Mother’s Day) के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन किया। मां के साथ सीएम योगी की पहली तस्वीर पर लिखा है- ‘मां परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु।’

अलग-अलग अवसरों पर ली गईं सीएम योगी (CM Yogi) और उनकी माताजी सावित्री देवी अगली तस्वीरों पर कोटेशन में मां को संस्कारों की प्रथम शिल्पकार और हमारी जीवनदायिनी बताते हुए मां के आशीष को सुरक्षा कवच और मां के सानिध्य को सर्वोत्तम वरदान बताया गया है।

सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा-‘या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।। मातृ दिवस की समूची मातृशक्ति एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु मां, संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। मां हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती है। समस्त मातृशक्ति का वंदन-अभिनंदन!’


या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।।

मातृ दिवस की समूची मातृशक्ति एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु माँ, संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। माँ हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती… pic.twitter.com/7UyTV7e2SB


— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 11, 2025

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव में हुआ था। इनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। सीएम योगी (CM Yogi) की माताजी का नाम सावित्री देवी है।

सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने हेतु युवाओं का आह्वाहन किया


सीएम योगी (CM Yogi) अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद पांचवें थे। इनसे और दो छोटे भाई हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में सीएम योगी की माताजी को तबीयत खराब होने के बाद देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मां से मिलने सीएम योगी ने देहरादून पहुंचे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।