24 घण्टे ऑनलाइन

झूठ व लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रहे चुनाव परिणामः सीएम योगी

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली विधानसभा और उप्र के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम झूठ एवं लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रही…

24GhanteOnline
February 8, 2025
1 min read

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली विधानसभा और उप्र के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम झूठ एवं लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष से जो सेवा, सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याणकारी कार्य निरंतर चल रहे हैं, यह उनकी विजय है। दिल्ली में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृद्य से बधाई देता हूं।

ढाई दशक बाद दिल्ली में कमल खिलाने के लिए अभिनंदन


सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ढाई दशक के बाद दिल्ली में कमल खिलाने के लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रणनीतिकार गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से अभिनंदन करता हूं। दिल्ली में झूठ व लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है। अब हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वासी भी विकास, सुशासन और लोककल्याण योजनाओं का सही लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें