24 घण्टे ऑनलाइन

योगी की पाती: हुनर से ग्लोबल मार्केट तक यूपी की नई उड़ान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और भावी उद्यमियों से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों के…

24GhanteOnline
September 21, 2026
3 min read
योगी की पाती: हुनर से ग्लोबल मार्केट तक यूपी की नई उड़ान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और भावी उद्यमियों से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी पाती में कहा कि यह आयोजन प्रदेश की स्थानीय सामर्थ्य, उत्पादों और प्रतिभा को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। वर्ष 2023 में शुरू हुआ यह आयोजन उत्तर प्रदेश के उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है।

रोजगार सृजन को दी प्राथमिकता

सीएम योगी ने अपनी पाती में लिखा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई। ODOP और MSME के माध्यम से 4 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने लिखा कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ जैसी पहल की सफलता से प्रेरित होकर अब ODoC (One District One Cuisine) जैसी नई पहल शुरू की गई है, जिससे प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को भी व्यापक पहचान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से बाहर निकालकर ‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में स्थापित करना एक बड़ी चुनौती थी। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी आई है और उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्रों में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है।

निर्यात और निवेश में बढ़ी भागीदारी

मुख्यमंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश की निर्यात में भागीदारी ₹2 लाख करोड़ से अधिक है। प्रदेश में निवेश का लक्ष्य भी ₹15 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। उन्होंने लिखा कि देश-विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। निवेश बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं, जिसका सीधा लाभ युवाओं को मिलता है।

युवाओं के लिए नए अवसर तलाशने का मंच

सीएम योगी ने युवाओं से UPITS के दौरान नए संपर्क बनाने, नए बाजारों को समझने और अपनी प्रतिभा एवं रुचि के अनुरूप अवसर तलाशने का आह्वान किया। उन्होंने लिखा कि युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास उपलब्ध संभावनाओं को पहचानना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि युवाओं के प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंच सकता है। उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए लिखा कि UPITS केवल उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रदेश के उद्यमियों, युवाओं और वैश्विक बाजार के बीच नए संबंध स्थापित करने का अवसर भी है।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें