24 घण्टे ऑनलाइन

अयोध्या में धर्म और आस्था का संगम, राजनाथ सिंह–सीएम योगी ने की जनकल्याण की प्रार्थना

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद रक्षा मंत्री व…

24GhanteOnline
December 31, 2025
2 min read

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला मंदिर (Sri Ram Mandir) व राम दरबार (Ram Mandir)में हाजिरी लगाई, विधिवत आरती उतारी तथा मंदिर की परिक्रमा की। सीएम व रक्षा मंत्री ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनका स्वागत किया। यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकट मोचन के चरणों में शीश झुकाया। यहां से वे सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके उपरांत राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का किया आरोहण


रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने श्रीराम की जयघोष व मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण किया।

राम दरबार में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का किया अभिवादन


दर्शन-पूजन के पश्चात रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंदिर बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।