24 घण्टे ऑनलाइन

CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को अयोध्या पहुचें। हेलीपैड से मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में राम लला का दर्शन-पूजन किया। उनका यहां आज महंत परमहंस को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम है।…

24GhanteOnline
August 14, 2026
2 min read
CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को अयोध्या पहुचें। हेलीपैड से मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में राम लला का दर्शन-पूजन किया। उनका यहां आज महंत परमहंस को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम है।

हनुमानगढ़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने राजूदास के आश्रम पर उनके साकेतवासी गुरु महांत संतरामदास को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राम मंदिर परिसर में रामलला का दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ श्रीरामलला के समक्ष शीश नवाया और मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रखी थीं। अयोध्या धाम में सावन माह के चलते श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आमद हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री रविदास मंदिर के साकेतवासी महांत बनवारीपति दिवाकर को श्रद्धांजलि देने रविदास भी गये। वह दिगंबर अखाड़ा में राम मंदिर आंदोलन के पर्याय रहे दिग्गज संत महांत रामचंद्रदास परमहंस की 23वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह सरयू के संत तुलसीदास घाट तट पर स्थित परमहंस की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री का अयोध्या में करीब तीन घंटे का कार्यक्रम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।