24 घण्टे ऑनलाइन

योगी बोले - ऑन्धकार हटबे, जनता बोली - सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

बीरभूम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की जनसभाओं में उपस्थित जनसमूह से बांग्ला में संवाद कर उनका दिल जीत लिया। रामपुरहाट व बोलपुर में मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि आप…

24GhanteOnline
April 16, 2026
1 min read

बीरभूम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की जनसभाओं में उपस्थित जनसमूह से बांग्ला में संवाद कर उनका दिल जीत लिया। रामपुरहाट व बोलपुर में मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि आप सबको भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताना है।

अपना आशीर्वाद देना है। इसलिए अब मैं जो कहूंगा, आप लोग उसका जवाब दीजिएगा। फिर सीएम (CM Yogi Adityanath) ने कहा, ऑन्धकार हटबे (अंधकार हटेगा)। जनता ने उत्तर दिया- सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे (सूरज उगेगा-कमल खिलेगा)। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, पलटानो दोरकार (परिवर्तन की जरूरत है), जनता ने उत्तर दिया- चाई बीजेपी सोरकार (चाहिए भाजपा सरकार)। सीएम ने जब "आमार सोनार बांग्ला, टीएमसी मुक्तो बांग्ला (हमारा सोने जैसा बंगाल, टीएमसी मुक्त बंगाल)" कहा तो उपस्थित जनसमूह ने भी दोनों हाथ उठाकर इसे कई बार दोहराया।

सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) के इस संवाद ने जनसभा में उपस्थित लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।