चमोली टनल हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृत मजदूरों के परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख
रायपुर। उत्तराखंड के चमोली में हुए भीषण टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक…

रायपुर। उत्तराखंड के चमोली में हुए भीषण टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मरने वालों में 4 मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के निवासी थे।
टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के लापता मजदूरों के शव पूरी तरह बरामद होने और उनकी पहचान पुख्ता होने के बाद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीती देर रात प्रभावित परिवारों के लिए इस आर्थिक मदद का आधिकारिक ऐलान किया। हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं दो घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।
मृतकों में छत्तीसगढ़ के लोकेश्वर ,भुवनेश्वर ,देवनाथ तथा चेतन पोयाम के शव रेस्क्यू ऑपरेशन के आखिरी दिन 18 अगस्त को बरामद हुआ है। ये सभी श्रमिक मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले और आसपास के बस्तर क्षेत्र के रहने वाले थे। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के दो अन्य मजदूर सुनील दीवान (घायल)पेन सिंह (घायल) सुरक्षित बचाए गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस टनल हादसे में कुल 10 मजदूरों की जान गई है और 12 को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया ।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल में 13 अगस्त की शाम लगभग 6:30 बजे भारी भूस्खलन और पहाड़ी के पानी के रिसाव के कारण 22 श्रमिक अंदर फंस गए। सूचना के तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिससे 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पहले दिन 4 श्रमिकों के शव मिले, जबकि अगले दिन तीन और शव बरामद हुए। 15 अगस्त को एक और 16 अगस्त को 2 शव मिले।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
