24 घण्टे ऑनलाइन

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट…

24GhanteOnline
July 31, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट सुबह 11 बजे संसद भवन में होगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति और भविष्य की परियोजनाओं को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न लंबित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य सरकार बुनियादी ढांचे, उद्योग, कृषि और जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री के साथ होने वाली यह बैठक राज्य के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।