मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिया हिस्सा
वाराणसी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लिया।…
वाराणसी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी सहभागिता की। बैठक में क्षेत्रीय समन्वय, समावेशी विकास, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी और निर्णायक कदम है।
बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें आपसी सहयोग को बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करने में मददगार साबित होती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
