नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, छत्तीसगढ़ के भविष्य सुधारने का मिशन है: CM विष्णु देव साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान में जुटी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज अधिकारियों के साथ एक बैठक करने पहुंचे। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान में जुटी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज अधिकारियों के साथ एक बैठक करने पहुंचे। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में शुरू किए गए नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है। जब तक प्रदेश से नक्सलवाद खत्म नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
समीक्षा बैठक में बड़े अधिकारी मौजूद
मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) के साथ चली समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित थे।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उनके इस संकल्प के साथ राज्य सरकार पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है और अभियान को जमीनी स्तर पर चलाया जा रहा है।
सीएम (CM Vishnudev Sai) ने अधिकारियों को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने समीक्षा बैठक के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी। नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
