24 घण्टे ऑनलाइन

बागेश्वरधाम पहुंचे CM साय, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में हुए सम्मिलित

रायपुर/छतरपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) मंगलवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे बागेश्वर धाम छतरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे।…

24GhanteOnline
February 25, 2025
1 min read

रायपुर/छतरपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) मंगलवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे बागेश्वर धाम छतरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने बागेश्वर धाम पहुंच कर बालाजी सरकार के दर्शन किए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।

26 फरवरी महाशिवरात्रि को हो रहे कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर सीएम साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि वे कल के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कन्या विवाह समारोह में शामिल हो रही हैं।

बता दें कि बागेश्वर धाम में चल रहे 251 कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन चल रहा है, जो कि कल महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को होने जा रहा है। जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आयोजन में शामिल होंगी ओर जोड़ो को आशीर्वाद देंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…