24 घण्टे ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। नितिन नवीन के आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों…

24GhanteOnline
August 1, 2026
1 min read
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।

नितिन नवीन के आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन, संगठनात्मक समन्वय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के साथ प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।

उल्लेखनीय है कि, वे दिल्ली में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उसके बाद कृषि मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री से भी मुलाकात की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।