24 घण्टे ऑनलाइन

बेटियों को शिक्षित करना पूरे समाज को शिक्षित करने जैसा: मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ सरकार ने बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। अब सरकारी स्कूलों से 10वीं या 12वीं पास करने वाली छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के तहत हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी…

24GhanteOnline
September 30, 2025
2 min read

छत्तीसगढ़ सरकार ने बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। अब सरकारी स्कूलों से 10वीं या 12वीं पास करने वाली छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के तहत हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेवा साय (CM Vishnudev Sai) ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में की।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने इस अवसर पर कहा कि बेटियों को शिक्षित करना पूरे समाज को शिक्षित करने जैसा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की उच्च शिक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस स्कॉलरशिप के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को कॉलेज या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने में मदद मिलेगी।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ एमओयू के जरिए यह योजना शुरू की जा रही है। सीएम साय (CM Vishnudev Sai) ने फाउंडेशन को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल हजारों बेटियों के सपनों को पंख देगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है और बेटियों ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। अब यह जरूरी है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बेटी अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़े।

कैसे मिलेगा लाभ?


इस योजना उन छात्राओं के लिए है जो छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों से नियमित रूप से 10वीं या 12वीं पास कर चुकी हैं और 2025-26 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के पहले वर्ष में दाखिला ले रही हैं। स्कॉलरशिप के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।

छात्राएं वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर या दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे, पहला चरण 10 से 30 सितंबर 2025 तक और दूसरा 10 से 31 जनवरी 2026 तक।

फाउंडेशन इस पूरी प्रक्रिया को निःशुल्क संचालित करेगा। अगर किसी प्रकार की धोखाधड़ी या समस्या की जानकारी किसी को लगती है तो वह [email protected] पर भेज सकते हैं। सीएम (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूती देगी और समाज में बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देगी। सभी कॉलेजों और स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि इस योजना की जानकारी हर छात्रा तक जरूर पहुंचे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…