24 घण्टे ऑनलाइन

PM आवास की चाबी पाकर भावुक हुई शम्मी दुर्गम, मुख्यमंत्री को दिया माँ की तरह आशीर्वाद

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसुर विकासखंड के ग़लगम गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान एक भावनात्मक क्षण ने सभी को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम में जब 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत…

24GhanteOnline
May 16, 2025
2 min read

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसुर विकासखंड के ग़लगम गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान एक भावनात्मक क्षण ने सभी को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम में जब 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनके नए पक्के घर की चाबी सौंपी गई, तो वे भावुक होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) को माँ का आशीर्वाद देती नज़र आईं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) से चाबी लेते समय शम्मी दुर्गम ने स्नेहभरे भाव से उनके गाल को स्पर्श किया और फिर उनके हाथ को चूम लिया-जैसे कोई माँ अपने बेटे को आशीर्वाद दे रही हो।

यह दृश्य केवल एक आवास मिलने की खुशी का प्रतीक नहीं था, बल्कि शासन पर जनविश्वास और आभार की मार्मिक अभिव्यक्ति भी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)  ने इस आत्मीय पल को साझा करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं तब सार्थक होती हैं जब वे किसी ज़रूरतमंद के जीवन में वास्तविक बदलाव लाती हैं।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) बताया कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।