साय सरकार धर्मांतरण को लेकर गंभीर, किया ये बड़ा ऐलान
रायपुर। मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudevi Sai) रायपुर में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम शदाणी दरबार में आयोजित किया गया था। सीएम ने कहा कि राज्य में आए दिन किसी न किसी इलाके से धर्मांतरण…
रायपुर। मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudevi Sai) रायपुर में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम शदाणी दरबार में आयोजित किया गया था। सीएम ने कहा कि राज्य में आए दिन किसी न किसी इलाके से धर्मांतरण की खबरें मिल रही हैं, जो चिंता का विषय है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudevi Sai) ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही धर्मांतरण की घटनाओं को देखते हुए उनकी सरकार एक नया कानून लाने जा रही है। इस कानून का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है और नया कानून लाकर इसे रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudevi Sai) ने अपने संबोधन में गौ संरक्षण को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी गाय सड़कों पर नजर नहीं आनी चाहिए। इसके लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है।
उन्होंने (CM Vishnudevi Sai) बताया कि राज्य में फिलहाल करीब 125 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिन्हें दी जाने वाली आर्थिक सहायता को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
