24 घण्टे ऑनलाइन

चिन्तन शिविर 2.0: सीएम विष्णुदेव सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर

रायपुर। आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में आज आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ रविंद्र ढोलकिया ने 'सब्सिडी से सततता : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार' विषय पर प्रेजेंटेशन दिया।…

24GhanteOnline
June 8, 2025
1 min read

रायपुर। आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में आज आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ रविंद्र ढोलकिया ने 'सब्सिडी से सततता : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार' विषय पर प्रेजेंटेशन दिया।

उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक कदम, रेवेन्यू कलेक्शन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छी विकास दर हासिल करने के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाना आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) सहित सभी मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विशेष सचिव रजत बंसल, भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक राम काकाणी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।