कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक
रायपुर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मौत पर सीएम…

रायपुर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) तथा .नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की दुखद मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से फोन पर घटना की विस्तृत जानकारी ली। दोनों मजदूर की हुई मौत पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है।
अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई'।उन्होंने बताया कि हमलावरों ने शुक्रवार देर शाम दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों को निशाना बनाया। मले में दोनों मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक दीपक कुमार ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल व्यक्ति भूपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया और बाद में सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से फोन पर घटना की विस्तृत जानकारी ली। दोनों मजदूर की हुई मौत पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
