अखिलेश के बाद मुख्यमंत्री का कटा चालान, साल में 7 बार किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के वाहन ने इस साल 7 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। इसको लेकर उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। इनमें ज्यादातर सीट बेल्ट न पहनने के कारण आए हैं। इसके लिए…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के वाहन ने इस साल 7 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। इसको लेकर उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। इनमें ज्यादातर सीट बेल्ट न पहनने के कारण आए हैं। इसके लिए सिद्धारमैया 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बेंगलुरु के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) कैमरों ने इन उल्लंघनों को रिकॉर्ड किया है। खास बात ये है कि सभी चालान पिछले 9 महीने के हैं।
मुख्यमंत्री (Siddaramaiah) पर कुल 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने अदा कर दिया है। यह घटना राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में लंबित यातायात जुर्माने पर 50% छूट देने के बाद सामने आई है।
सीट बेल्ट लगाना भूल जाते हैं सीएम (Siddaramaiah)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) की कार ने 7 बार नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि इन 7 बार में से ज्यादातर सीएम सिद्धारमैया सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे। यही कारण है कि उनपर जुर्माना लगाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम सीट बेल्ट लगाना भूल जाते हैं। इसके कारण ही उन्हें 2500 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ा है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आधिकारिक गाड़ी, टोयोटा फॉर्च्यूनर, को शहर के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) द्वारा जनवरी 2024 से सात बार यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए चिह्नित किया गया है। छह मामले शहर के प्रमुख चौराहों पर आगे की सीट पर ट्रेवल करते समय सीट बेल्ट न पहनने के थे। जुलाई में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर तेज गति से गाड़ी चलाने का एक और मामला दर्ज किया गया था। कुल जुर्माना 2,500 रुपये था, जिसकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उसे माफ कर दिया गया है।
अखिलेश यादव की गाड़ियों का 8 लाख का चालान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकारी गाड़ियों की ओवरस्पीडिंग का 8 लाख रुपये का चालान आया है। इस मामले में सपा चीफ ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा चीफ ने कहा कि हम तो राजनीतिक पार्टी के खाते से चालान भर देंगे लेकिन गरीब लोग इतना पैसा कहा से लाएंगे?
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
