24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे अपने कार्यालय

पटना। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने आज मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक की यात्रा पैदल ही पूरी की। जो करीब 50 मीटर की थी। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

24GhanteOnline
May 15, 2026
2 min read

पटना। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने आज मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक की यात्रा पैदल ही पूरी की। जो करीब 50 मीटर की थी।

पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में दिखने लगा है। सम्राट चौधरी शुक्रवार को नो व्हीकल डे मना रहे हैं। वो मुख्यमंत्री हाउस से 50 मीटर की दूरी तय कर सचिवालय तक पैदल गए।

मुख्यमंत्री (Samrat Chaudhary) की पहल के बाद सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय कर्मी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आए। सचिवालय परिसर के आसपास आम दिनों की तुलना में सरकारी वाहनों की संख्या कम दिखी, जबकि कई अधिकारी खुद वाहन चलाकर या पैदल दफ्तर पहुंचते दिखाई दिए।

बीते गुरुवार को पटना से दरभंगा जाने के लिए मुख्यमंत्री (Samrat Chaudhary) मात्र 3 गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले उनके कारकेड में 19 गाड़ियां होती थीं। दरभंगा के कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए।

पीएम के ईंधन बचाने के संदेश पर पहल करते हुए बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार गुरुवार को गयाजी की यात्रा ट्रेन से की थी। वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के बिहार दौरे के दौरान उनकी सिक्योरिटी में एक सीआरपीएफ और दूसरी बिहार पुलिस की गाड़ी होगी। इसको लेकर नित्यानंद के दफ्तर से बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।