24 घण्टे ऑनलाइन

नायब सिंह ने यमुना के पानी का किया आचमन, केजरीवाल बोले- सीएम ने मुंह में लेकर थूक दिया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी को लेकर तकरार दिल्ली से निकल कर हरियाणा पहुंच गयी है। यमुना के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान के खिलाफ हरियाणा में सोनीपत प्रशासन ने उनके खिलाफ…

24GhanteOnline
January 29, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी को लेकर तकरार दिल्ली से निकल कर हरियाणा पहुंच गयी है। यमुना के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान के खिलाफ हरियाणा में सोनीपत प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) गुरुवार को यमुना के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया और यमुना जाकर यमुना के पानी का आचमन किया। इसकी तस्वीर भी सोशल साइट एक्स पर डाली। वहीं अरविंद केजरीवाल ने सैनी पर पलटवार करते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।

बता दें कि आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) हरियाणा में यमुना नदी पहुंचे और यमुना का पानी का आचमन किया। इस अवसर पर सोशल साइट पर उन्होंने लिखा कि हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने यमुना के पानी का किया आचमन


उन्होंने लिखा कि आतिशी जी तो आईं नहीं। कोई नया झूठ रच रही होंगी। झूठ के पांव नहीं होते, इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा है। दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फरेबियों को पहचान चुकी है। 5 फरवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है। दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सजा देंगे, क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है।

इस अवसर पर सैनी ने आप नेता के बयान का राजनीतिक स्टंट करार दिया और कहा कि जनता इसे समझ गयी है और इस बार दिल्ली की जनता आप के साथ नहीं जाएगी।

हरियाणा के सीएम ने किया ढोंग: केजरीवाल (Arvind Kejriwal)


दूसरी ओर, सैनी का बयान और तस्वीर सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सैनी पर पलटवार किया और कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।

उन्होंने लिखा कि जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर FIR करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।