24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद जम्मू पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, कई इलाकों में स्कूल बंद

श्रीनगर। भारत की तरफ से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीमा पर फायरिंग और हमले की कोशिश कर रहा है। बीते दिन गुरुवार को पाकिस्तान ने 50 से ज्यादा ड्रोन से हमले की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने…

24GhanteOnline
May 9, 2025
2 min read

श्रीनगर। भारत की तरफ से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीमा पर फायरिंग और हमले की कोशिश कर रहा है। बीते दिन गुरुवार को पाकिस्तान ने 50 से ज्यादा ड्रोन से हमले की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ( Omar Abdullah) ने जम्मू का दौरा किया।

पाकिस्तान की तरफ से किए गए ड्रोन हमलों और सायरन की गड़गड़ाहट से भरी रात के बाद, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ( Omar Abdullah) शहर में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में लिखा कि कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के विफल होने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अब जम्मू जा रहा हूं।

J&k कई इलाकों में स्कूल बंद


भारत और पाकिस्तान के बीच हर रोज तनाव बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती राज्यों में देखने को मिल रहा है। बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्कूल सोमवार तक बंद कर दिए गए हैं। इस फैसले पर सीएम ने कहा कि स्कूल बंद करने के फैसले पर समीक्षा की जाएगी, इसके बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।

गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिनमें अखनूर, सांबा, बारामुला और कुपवाड़ा शामिल हैं। पाकिस्तान की तरफ से हमला करने की कोशिश के दौरान इन शहरों में जोरदार धमाके भी सुने गए।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़ में बड़ी स्ट्राइक, 18 नक्सली ढेर


हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत “अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।