24 घण्टे ऑनलाइन

हिजाब विवाद के बाद सीएम नीतीश की बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना। हिजाब विवाद के बाद सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले हैं। लिहाजा बिहार पुलिस के डीजीपी समेत दूसरे आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की और…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

पटना। हिजाब विवाद के बाद सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले हैं। लिहाजा बिहार पुलिस के डीजीपी समेत दूसरे आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की और सुरक्षा घेरा कड़ा करने का फैसला लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि हिजाब प्रकरण के बाद कुछ असामजिक और अपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

ये फैसला उस घटना के बाद हुआ जब दो दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की। एक ओर विपक्ष इसे लेकर उन पर हमलावर है तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जेडीयू मंत्री जमा खान ने उनका बचाव किया है।

सीएम ने बस एक मुस्लिम बेटी को प्यार दिखाया


गिरिराज सिंह ने कहा, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कोई अपॉइंटमेंट लेटर लेने आया है तो उसे अपना चेहरा दिखाने से क्यों डरना चाहिए? जब आप वोट देने जाते हैं तो क्या आपको अपना चेहरा नहीं दिखाना पड़ता? नीतीश ( Nitish Kumar) की पार्टी के मंत्री जमा खान ने कहा कि सीएम ने बस एक मुस्लिम बेटी को प्यार दिखाया है। वह चाहते थे कि समाज उस लड़की का चेहरा देखे जब वह जीवन में सफल हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।