24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम सैनी ने उचाना में पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini ) ने उचाना की पवित्र और ऐतिहासिक भूमि पर सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उचाना के विकास के पहिए को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार कड़ी मेहनत…

24GhanteOnline
February 18, 2026
3 min read
सीएम सैनी ने उचाना में पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini ) ने उचाना की पवित्र और ऐतिहासिक भूमि पर सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उचाना के विकास के पहिए को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार कड़ी मेहनत करेगी। मुख्यमंत्री ने उचाना क्षेत्र के विकास के लिए 103 करोड़ 31 लाख रुपए की पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

1409 करोड़ रुपए किए खर्च


मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh Saini ) ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में उचाना क्षेत्र के विकास के लिए 98 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 78 घोषणाओं पर काम पूरा हो चुका है। इस दौरान, उचाना क्षेत्र के विकास के लिए 1409 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

स्वास्थ्य केंद्र को किया जाएगा अपग्रेड


मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh Saini ) ने हरियाणा में हर वर्ग के कल्याण के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। उचाना क्षेत्र के जलमार्गों की रीमॉडलिंग और रिहैबिलिटेशन पर 3 करोड़ 72 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा, उचाना खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनेगा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा, जिस पर लगभग 20 करोड़ रुपए का खर्च होगा।

ई लाइब्रेरी और खोले जाएंगे जिम


मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh Saini ) ने यह भी बताया कि उचाना विधानसभा के गांवों में ई लाइब्रेरी और जिम खोले जाएंगे। गांव बरसौला सब माइनर RD का पुनर्वास 19 हजार से 36 हजार 500 तक किया जाएगा। उचाना शहर की पुरानी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, जिस पर 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini ) ने गांव करसिंधु को महा ग्राम योजना में शामिल करने की घोषणा की और उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्केट कमेटी के भवन का निर्माण करवाने की बात की। इसके अलावा, उचाना हल्के की पुरानी सड़कों को चौड़ा करने और मरम्मत का काम भी करवाया जाएगा।

11 लाख रुपए देने का ऐलान


मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini ) ने उचाना क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की भी घोषणा की। ब्राह्मण धर्मशाला, बैकवर्ड समाज की धर्मशाला और अग्रवाल समाज की धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने ऐच्छिक कोटे से 11-11 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इन घोषणाओं से यह स्पष्ट होता है कि उचाना क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की पूरी प्रतिबद्धता है और जल्द ही क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…