24 घण्टे ऑनलाइन

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में मातृशक्ति को समर्पित माँ शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने इस…

24GhanteOnline
January 4, 2025
3 min read
मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में मातृशक्ति को समर्पित माँ शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने इस माैके पर मंदिर में स्थापित शक्तिपीठ पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध देवीकूप भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में 'माँ' शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से मंदिर की महिमा और बढ़ेगी। इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु माँ के इस महा गौरव स्थल से प्रेरणा लेकर जाएंगे।

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने महा गौरव स्थल पर भूमि पूजन करने के बाद यज्ञ में आहुति डाली। मुख्यमंत्री ने माँ को समर्पित महा गौरव स्थल प्रोजेक्ट के मॉडल का अवलोकन किया और डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रोजेक्ट की बारीकियों की जानकारी ली।

उन्हाेंने (CM Nayab Singh) कहा कि देश के 52 महाशक्ति पीठों में से कुरुक्षेत्र के श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में 'माँ' शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माँ एक शब्द ही नहीं अपितु माँ ममता, प्रेरणा और प्रेम का अनोखा संगम है। इस संसार में हर साधन व संसाधन की पूर्ति हो सकती है लेकिन माँ शब्द की पूर्ति कभी नहीं हो सकती। माँ की कोख से ही महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी जैसे महान योद्धा पैदा हुए, इसलिए माँ की कल्पना का संसार असीमित है।

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया। अब कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को माँ के अदभुत और विराट स्वरूप से प्रेरणा मिले, ऐसी परियोजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से इस मंदिर की महिमा और बढ़ेगी तथा देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मां से आशीर्वाद लेने के साथ-साथ प्रेरित होने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर और मां के आशीर्वाद से प्रदेश के नागरिकों की सेवा करने का अवसर मिला है। इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और यह मंदिर कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में पहचान बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। इस मौके पर देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठ अध्यक्ष सतपाल शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…