24 घण्टे ऑनलाइन

डबल गोल्ड जीत देश का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी, सीएम ने किया सम्मानित

सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला और पुरुष टीम के जींद जिले के खिलाड़ियों का आज भव्य अभिनंदन किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले में उत्साह का माहौल देखने…

24GhanteOnline
February 18, 2026
1 min read
डबल गोल्ड जीत देश का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी, सीएम ने किया सम्मानित

सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला और पुरुष टीम के जींद जिले के खिलाड़ियों का आज भव्य अभिनंदन किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान सीएम सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए मैं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आपने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सीएम सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि इन धाकड़ खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा गया कि उनकी इस सफलता से जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ये खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…