24 घण्टे ऑनलाइन

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक

चंडीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने आज लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। समिति का गठन यमुनानगर…

24GhanteOnline
January 6, 2025
3 min read

चंडीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने आज लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। समिति का गठन यमुनानगर जिले के लोहगढ़ में बनने वाले विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के विकास की देखरेख के लिए किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक की प्रगति की निगरानी के लिए लोहगढ़ परियोजना विकास समिति का गठन किया है। केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल समिति के मुख्य संरक्षक, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) इसके अध्यक्ष हैं।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक की स्थापना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इस विश्वस्तरीय विरासत स्मारक का जल्द से जल्द निर्माण सुनिश्चित कर इसे जनता को समर्पित किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण मुख्य रूप से उनकी जीवनी पर केंद्रित होना चाहिए, जिसमें उनकी बहादुरी और बलिदान की वीरगाथा की झलक हो । उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्मारक में बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित देश भर में मुगलों के खिलाफ अन्य सिख गुरुओं द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों को समर्पित एक संग्रहालय का भी निर्माण होना चाहिए । स्मारक के डिजाइन का उद्देश्य जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को वीर बाबा बंदा सिंह बहादुर के इतिहास और वीरतापूर्ण योगदान के बारे में शिक्षित करना होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्मारक की स्थापना में अतीत में प्रचलित रहे पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट को भी बढ़ावा देने की ओर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिए।

बैठक में बताया गया कि इस परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा । पहले चरण में लगभग 74 करोड़ रुपये की लागत से किले के जीर्णोद्धार और संवर्धन, किलेनुमा दीवार का निर्माण, प्रवेश द्वार, नानकशाही सिक्का का निर्माण, साइट का भूनिर्माण और स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, एक अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर की जीवन गाथा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव तैयार किया जाएगा।

बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित ‘सिख राज’ की पहली राजधानी लोहगढ़ में स्थापित होने वाला यह स्मारक उनकी असाधारण बहादुरी, वीरता और बलिदान की कहानी को फिर से जीवंत करेगा।

इसके बाद, कुरुक्षेत्र जिले में सिख संग्रहालय की स्थापना पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि यदि हरियाणा में कोई ऐसा स्थान है जहाँ गुरुओं के चरण सबसे अधिक पड़े हैं तो वो कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र के पिपली में तीन एकड़ भूमि पर सिख संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित एक भव्य सिख संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के मूल्यों और आदर्शों से प्रेरित यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के भंडार के रूप में कार्य करेगा।

बैठक में पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, धरोहर एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी.बी. भारती, पूर्व सांसद सरदार तरलोचन सिंह, सिख इतिहासकार एवं हरियाणा राज्य जैव-विविधता बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जसपाल सिंह, सिग्मा ग्रुप के चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह चड्ढा, ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…