24 घण्टे ऑनलाइन

पेपर लीक मामले में CM सैनी सख्त, 4 DSP समेत 25 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini ) ने गंभीरता से लिया है और सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश…

24GhanteOnline
March 1, 2025
2 min read

चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini ) ने गंभीरता से लिया है और सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके अलावा चार डीएसपी समेत 25 पुलिस अधिकारी भी सस्पेंड किए गए हैं।

पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini ) ने कहा, 'हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकारी स्कूलों के सभी चार निरीक्षकों- गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है।'

सीएम नायब सिंह सैनी(CM Nayab Saini ) ने कहा, 'हमने 2 केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है। 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच चल रही है।'

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini ) ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हमने 25 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया है। सभी 25 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें 4 डीएसपी और 3 एसएचओ शामिल हैं। इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में हुई है, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि हमारी सरकार इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…