हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया
पंचकूला। धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी को समझते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए हैं। प्रदेश की मंडियों में शुरू हुई फसल खरीद प्रक्रिया को रिव्यू करते हुए सीएम ने…

पंचकूला। धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी को समझते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए हैं। प्रदेश की मंडियों में शुरू हुई फसल खरीद प्रक्रिया को रिव्यू करते हुए सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
नायब सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि सरकार धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान सुनिश्चित करेगी। फसल खरीद और भुगतान के किसी भी स्तर पर किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार मंडियों में धान और बाजरे की सुचारू खरीद के साथ-साथ फसलों के तत्काल उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
बाजरे का एमएसपी 2300 रुपये
नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में अब तक पांच लाख क्विंटल धान खरीदा गया है। इसी के साथ मंडियों में आवक बढ़ाने के साथ उठान की गति बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार किसानों को बाजरे के लिए 2300 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी सुनिश्चित करेगी। सीएम ने कहा कि खुले बाजार मे 2300 से अधिक भाव मिलने पर 2900 रुपये एमएसपी भावान्तर भरपाई की जाएगी।
किसानों को भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा। वहीं, बाजरे की खरीद निजी डीलरों के माध्यम से भी जारी रहेगी।
मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी करेंगे एचसीएस
सीएम ने कहा कि हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए HCS स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद और उठान व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की बची धान को लेकर राइस मिलर्स के लिए विभागीय टीम गठित की गई थी। व्यापारियों की सुविधा के लिए 2777 प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
