पीएम आवास योजना के 36000 लाभाथियों को 151 करोड़ जारी, नायब बोले- ये मोदी की गारंटी
चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने आज (20 मार्च) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के कुल 36 हजार परिवारों के खातों में 151 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए…
चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने आज (20 मार्च) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के कुल 36 हजार परिवारों के खातों में 151 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
बता दें कि करीब 70 हजार लोगों ने पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से सभी लोगों के वेरिफिकेशन के बाद 36 हजार परिवारों के लिए पहली किस्त जारी की गई है। सीएम (CM Nayab Saini) ने कहा कि यह किस्त जारी करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है, क्योंकि इससे गरीब परिवारों का सपना पूरा होने जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई भी दी।
'हर व्यक्ति को छत देने की गारंटी'
मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने विधानसभा सत्र के दौरान भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि देश के हर व्यक्ति के पास छत हो।
बता दें कि हाल ही में बजट सत्र के दौरान विधायक शीशपाल केहरवाल ने इस योजना को लेकर सवाल किया था। इसके बाद सीएम सैनी ने आज पीएम आवास योजना 2.0 के तहत पहली किस्त जारी की।
आवेदन के लिए खुला सरकारी पोर्टल
इस दौरान सीएम सैनी ने बताया कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उनके लिए सरकारी पोर्टल खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
