हरियाणा के सीएम ने कैथल में सुनी मोदी के मन की बात
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो पर…
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम युवाओं के लिए उनके जीवन में अति महत्वपूर्ण है और हर भारतीय का प्रेरणा स्रोत है।
हर भारतीय को जनकल्याण के कामों में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने कैथल के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। जिला भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
