24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम सैनी ने पंचकूला के सेक्टर 1 में अटल पार्क की आधारशिला रखी

चंडीगढ़: रामनवमी के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आज पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में अटल चौक और अटल पार्क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। अटल चौक और अटल…

24GhanteOnline
April 7, 2025
2 min read

चंडीगढ़: रामनवमी के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आज पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में अटल चौक और अटल पार्क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। अटल चौक और अटल पार्क के निर्माण पर कम से कम 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स से सुखना लेक की ओर जाने वाली सड़क पर अटल चौक बनाया जा रहा है। इस चौक का कुल व्यास 40 फीट होगा। चौक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फव्वारे और लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा चौक के बीच में धौलपुर पत्थर का कमल का फूल लगाया जाएगा।

इस कार्य पर करीब 46.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार, 2.25 एकड़ में अटल पार्क बनाया जाएगा, जिसका आज मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने शिलान्यास किया। अटल पार्क को खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस पर कुल 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और यह पार्क नौ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क के मध्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल धातु प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…