12 मार्च को राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने जा रही: सीएम नायाब
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार कोमल सैनी और पार्षद पद के 26 उम्मीदवारों की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने लोगों से अपने वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने और मेयर पद के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।
उन्होंने दावा किया कि नामांकन रैली में उमड़ी भारी भीड़ भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों के प्रति लोगों के विश्वास और उत्साह को दर्शाती है। 12 मार्च को राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने जा रही है। सीएम सैनी (CM Nayab Saini) एनएच-44 स्थित चुनाव कार्यालय में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार कोमल सैनी और पार्षद पद के 26 उम्मीदवारों की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) , भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विधायक प्रमोद विज की मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम ब्रह्म प्रकाश के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
सभा को संबोधित करते हुए सीएम (CM Nayab Saini) ने लोगों से अपने वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने व मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी को वोट देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि नामांकन रैली में उमड़ी भारी भीड़ भाजपा की नीतियों व मोदी की गारंटियों के प्रति लोगों के विश्वास व उत्साह को दर्शाती है।
रैली के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया व जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट भी मौजूद रहे। रैली के बाद चुनाव कार्यालय से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
