मुख्यमंत्री सैनी ने पंचकूला में 37वें बसंत उत्सव का किया शुभारंभ
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में शनिवार को विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में शनिवार को विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है। यहां प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है। यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है। इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया। राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार, गार्डन इन स्कूल कैंपस प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर - 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
