नशा मुक्ति अभियान में खापों की मदद लेगी सरकार, सीएम ने चंडीगढ़ बुलाए खाप नेता
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने शुक्रवार को कहा कि खाप पंचायतें युवाओं को पूरे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले नशे की लत से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने…
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने शुक्रवार को कहा कि खाप पंचायतें युवाओं को पूरे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले नशे की लत से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार नशा मुक्ति के लिए खाप पंचायतों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। जींद में PWD रेस्ट हाउस में खाप प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0' को हरी झंडी दिखाने के बाद खाप पंचायतों से आह्वान किया कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने और हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए एक अभियान शुरू करें।
'युवाओं को नशे के असर से बचाना होगा'
सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा, 'हमें अपने युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों से बचाना होगा। अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी है, ताकि वे अधिकतम पदक जीतकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करें।' एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इससे पहले सैनी ने जींद से राज्य स्तरीय 'नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को खाप पंचायतों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों के एकजुट प्रयासों से जीता जा सकता है।
'खाप पंचायतें सामाजिक परिवर्तन की अगुआ'
सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा, 'हमारा लक्ष्य नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त हरियाणा का निर्माण करना है। यह साइकिल रैली नशे के खिलाफ लड़ाई, जागरूकता बढ़ाने और एकजुटता के माध्यम से नशे की लत को खत्म करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।' मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खाप पंचायतें प्राचीन काल से हरियाणा के सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न अंग रही हैं। उन्होंने कहा, 'इतिहास इस बात का गवाह है कि इन पंचायतों ने विदेशी ताकतों का विरोध करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाई है। आज, जब हम नशे जैसी सामाजिक बुराई से लड़ रहे हैं, इस साइक्लोथॉन में उनकी सक्रिय भागीदारी साबित करती है कि खाप पंचायतें न केवल परंपराओं की रक्षक हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की अगुआ भी हैं।'
'सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत घर से होती है'
सैनी ने आगे कहा, 'पहले भी खाप पंचायतों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो लोग नशे को बढ़ावा देंगे, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा, और जो नशा छोड़ेंगे, उनका स्वागत होगा। अवैध नशे के व्यापार से कमाया गया पैसा विश्व भर में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। नशा विरोधी अभियान अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद को रोकने में मदद करेगा। यदि आप किसी को नशे की लत में फंसा हुआ देखते हैं, तो उसे अलग-थलग न करें, बल्कि उसे सही रास्ते पर लाने में मदद करें। सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत घर से होती है, तो आइए हम सब अपने घरों से पहला कदम उठाएं।' बता दें कि 5 अप्रैल को हिसार से शुरू हुआ यह साइक्लोथॉन विभिन्न जिलों से गुजरते हुए जींद पहुंचा। अब यह बरवाला की ओर बढ़ेगा और फतेहाबाद के रास्ते 27 अप्रैल को सिरसा में समाप्त होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
