24 घण्टे ऑनलाइन

शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Nayab Saini) ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों को हर शुक्रवार को सीएम विंडो शिकायतों की…

24GhanteOnline
May 20, 2026
2 min read
शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Nayab Saini) ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों को हर शुक्रवार को सीएम विंडो शिकायतों की समीक्षा करने और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने हर जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए और चेताया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगी।मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मंडल आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, एटीआर अपलोड करने करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएम विंडो, हर समाधान शिविर और जन शिकायतों की मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे। साथ ही पुलिस, राजस्व और हाउसिंग बोर्ड मामलों में भी जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हाउसिंग बोर्ड की समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जनता का बकाया पैसे का भुगतान 10 तारीख को बटन दबाकर किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी पूरी तैयारी करें।

उन्होंने (CM Nayab Saini) अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें और उनके शीघ्र निस्तारण को सुनिश्चित करें, ताकि लोगों की समस्याओं का तय समय सीमा में समाधान हो सके। उन्होंने कहा की सीएम विंडो मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द एटीआर अपलोड करने के निर्देश भी दिए, जिससे शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समाधान, सीएम विंडो और उनके समक्ष आने वाली शिकायतों की वे स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने करनाल के 100 -100 गज के प्लाट की पैमाईश समय पर न करने पर उपायुक्त को नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए। सीएम ने जींद के बडौद निवासी जरनैल की शिकायत पर पशु बीमा का क्लेम नहीं मिलने पर भी जांच करने के निर्देश दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।