कांग्रेस ने चुनावों में किसी न किसी रूप में धांधली की है और इतिहास गवाह है: मुख्यमंत्री नायब
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने हांसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भली-भांति जानती है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने हांसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भली-भांति जानती है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाकर आम लोगों के संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटने का काम किया था।
मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में किसी न किसी रूप में धांधली की है और इतिहास इसका गवाह है। हरियाणा की जनता भी जानती है कि कांग्रेस सरकारों के समय किस प्रकार बूथ कैप्चरिंग होती थी। लाठी-डंडों के दबाव में बूथ लूट लिए जाते थे और शराब व पैसों के दम पर वोट खरीदा जाना आम बात थी।
रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद में भी बूथ कैप्चरिंग
हांसी में मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini) ने यह भी कहा कि ये वही कांग्रेस है जो रोहतक, भिवानी और फरीदाबाद में भी बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं में पकड़ी गई थी। इनका पूरा इतिहास मौजूद है। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मतदाता सूची में गड़बड़ी करवाने के मामले आज भी दर्ज हैं और कई केस अभी भी चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आरोप लगया कि हरियाणा के कई जिलों में कांग्रेस नेताओं के नाम पर नकली पहचान पत्र बनवाकर वोट डलवाने की शिकायतें बार-बार सामने आती रही हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
