24 घण्टे ऑनलाइन

केजरीवाल ने पानी में जहर मिलाने की बात कह कर अपना नुकसान किया : नायब सैनी

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा परचम फहराएगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद…

24GhanteOnline
February 13, 2025
2 min read

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा परचम फहराएगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया कि उन्होंने पानी में जहर मिलाने की बात कह कर अपना ही नुकसान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को नारनौंद के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के भतीजे की शादी समारोह में उनको आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। उसके बाद हांसी रोड पर स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग तो खुद जहर पीकर लोगों को अमृत पिलाते हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर चुनाव जीतना चाहा लेकिन जनता ने उनको नकार दिया। कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव बारे चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि एक चुनाव हम दिल्ली में अभी जीते हैं और निकाय चुनाव के लिए हम तैयार हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने अफवाह फैलाने का काम किया लेकिन उनके कोई काम नहीं आया।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि केजरीवाल ने पानी में जहर मिलाने की बात कह कर अपना ही नुकसान किया है। केजरीवाल का जन्म भी हरियाणा से ही है। उन्होंने कहा कि नारनौंद में नगरपालिका के चुनाव में जो भी पार्टी का निर्णय हो उसको मानकर भाजपा कार्यकर्ता को जीताने का काम करें।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव में एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को जीताने का काम करें। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही दिल्ली में भारी जीत मिली है और अब निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी कमल खिलाने का काम करेंगे। प्रदेश में समान तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है।

इस अवसर पर मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनू डाटा, बिजेंद्र लोहान, मंडल अध्यक्ष कर्मपाल पेटवाड़, महाबीर खेड़ी, सोनू सैनी, संजय ख़र्ब, राजेंद्र लाम्बा, एडवोकेट दीपक लोहान, सुधीर पांचाल, अक्षय बाल्मीकि इत्यादि मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…